आगरालीक्स ..(.Agra News 20th November)..आगरा के जूता निर्यातकों को 200 से 300 करोड़ रुपये निर्यात में पहला पुरस्कार, सात जूता निर्यातकों को सीएलई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोटर्स द्वारा जूता निर्यातकों को दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सम्मानित किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
साल 2019 20 में 200 से 300 करोड़ रुपये के निर्यात श्रेणी में आगरा केगुप्ता एचसी ओवरसीज को पहला पुरस्कार, कंपनी के एमडी गोपाल गुप्ता को समारोह में सम्मानित किया गया।

100 से 200 करोड़ रुपये के निर्यात श्रेणी में लाइनर शूज को पहला पुरस्कार
100 करोड़ के निर्याण श्रेणी में ओम एक्सपोर्ट को दूसरा पुरस्कार
महिला निर्यातक उद्यमी के पुरस्कार से रोजन इंडस्ट्रीज की निदेशक स्टेला बुदिृधराजा को सम्मानित किया गया
2020- 21 के लिए किया गया सम्मानित
100 से 200 करोड़ की श्रेणी में रोजर इंडस्ट्रीज को पहला पुरस्कार
100 करोड़ निर्यात श्रेणी में डावर फुटवियर को पहला पुरस्कार
महिला निर्यातक का पुरस्कार यूरो सेफृटी ग्रुप की निदेशक दलबीर कौर को दिया गया