आगरालीक्स …आगरा में बारिश और सर्द तेज हवाओं के बाद बादल छट गए हैं, धूप खिलखिला कर निकल रही है, वेलेंटाइन वीक में मौसम खुशनुमा हो गया है, सुबह से ही लोगों की चहल कदमी शुरू हो गई है।
आगरा में 5 फरवरी के बाद से बारिश और बादल छाए रहने के साथ तेज सर्द हवाएं चल रहीं थीं। इससे गलन भरी सर्दी पडने लगी थी, लोग घरों में कैद हो गए थे, शुक्रवार की सुबह धूप खिलखिला कर निकली, बादल छट गए हैं। मौसम खुशनुमा हो गया है, ऐसे में वेलेटाइन वीक के दूसरे दिन सुबह से ही लवर्स दिखाई देने लगे हैं, सिकंदरा, ताजमहल, आगरा किला पर भीड है।
वेलेटाइन वीक मना रहा बाजार
इस बार वेलेंटाइन पर बाजार में रोजस्टिक चॉकलेट रोज, खुशबूदार आर्टिफिशियल गुलाब की वैराइटी आई है। इसकी कीमत 100 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। रोज डे पर
फोम शीट और फाइबर शीट के बने फूलों का गुलदस्ता आया है जो युवाओं को खूब लुभा रहा है। गुलाबी और लाल रंग के इन गुलदस्तों की कीमत 700 रुपये से लेकर1500 रुपये तक है।
50 रुपये से लेकर दो हजार तक के ग्रीटिंग कार्ड्स बाजार में आए है। म्यूजिक कार्ड में पुरानी और नई फिल्मों के रोमांटिक गाने है। इसके साथ ही स्लोगन कार्ड, फोटो कार्ड, ओपन हार्ट कार्ड भी है।
7 फरवरी – रोज डे
8 फरवरी – प्रपोज डे
9 फरवरी – चॉकलेट डे
10फरवरी – टेडी डे
11 फरवरी – प्रोमिस डे
12 फरवरी – किस डे
13 फरवरी – हग डे
14 फरवरी – वेलेंटाइन डे