आगरालीक्स….(30 July 2021 Agra News)। आगरा में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई है। सुबह से उमस से लोगों को राहत मिली है। जानिए कैसा रहेगा मौसम।
शुक्रवार दोपहर को झमाझम बारिश
बुधवार को दिनभर बारिश हुई थी। तब मौसम एकदम बदल गया था। इसके बाद गुरुवार को उमस ने परेशान किया। शुक्रवार सुबह से ही यही हाल रहा। शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे बादल बरसने लगे। हरीपर्वत, गोकुलपुरा, दिल्लीगेट, कलक्ट्रेट समेत अन्य इलाकों में बारिश हुई।
अभी और होगी बारिश
आगरा में अभी भी बारिश और हो सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को दो स्पैल में बरसात होने की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी। दरअसल, आगरा में सुबह से ही बदलों का डेरा था। मौसम सुहाना था लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था।
बुधवार को रिकॉर्ड बारिश दर्ज
बुधवार को रिकॉर्ड 32.2 एमएस बारिश दर्ज की गई थी। बारिश ने मौसम को एकदम बदल कर रख दिया था। जिन लोगों को कूलर और एसी में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी, उन्हें एक दिन में ही पंखे की हवा ही अच्छी लग रही थी।