आगरालीक्स …आगरा में रात को तेज बारिश और ओले के बाद शुक्रवार को तेज धूप निकल रही है, जाने कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गुरुवार रात को तेज बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओले भी पडे, करीब 20 मिनट तक रुक रुक कर बारिश हुई। शुक्रवार सुबह बादल छाने के साथ तेज हवा चलती रही, दोपहर में तेज धूप निकल आई है, इससे तापमान बढ गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ दिन तक बादल छाने के साथ बारिश भी हो सकती है। इस तरह का मौसम 27 फरवरी तक रह सकता है।
न्यूनतम तापमान बढा, एक एमएम से कम बारिश
गुरुवार रात को हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह बादल छाए, इससे न्यूनतम तापमान और बढ गया है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15. 6 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश 0 .4 एमएम रिकॉर्ड की गई।
आईएमडी का पूर्वानुमान
22-Feb 14.0 25.0 Partly cloudy sky
23-Feb 14.0 26.0 Partly cloudy sky
24-Feb 13.0 26.0 Partly cloudy sky
25-Feb 13.0 27.0 Partly cloudy sky
26-Feb 14.0 28.0 Mainly Clear sky
27-Feb 14.0 29.0 Mainly Clear sky