आगरालीक्स ..आगरा में सुबह से बादल छाए हुए हैं, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, आगरा में 14 दिसंबर तक मौसम विभाग ने बारिश की आशंका व्यक्त की है।
आगरा में कई दिनों से शीतलहर चल रही है, दिन में धूप के बाद रात को सर्दी बढ जाती है। गुरुवार सुबह से ही बादल छा गए हैं, ओस की बूंदों के साथ ही ठंडी हवा चल रही है।
14 दिसंबर तक बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 12 से 14 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान नीचे चला जाएगा और आठ डिग्री तक पारा पहुंच सकता है।