आगरालीक्स ..आगरा में नगर निगम कार्यकारिणी के दो साल पूरे होेने पर एमजी रोड पर निकाली रैली, देखे कितनी भीड रही, जाम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया।
आगरा के मेयर नवीन जैन और 100 पार्षदों को गुरुवार को दो साल पूरे हो गए। इसे लेकर सुबह आगरा कॉलेज मैदान से नगर निगम तक स्वच्छता रैली निकाली गई, रैली में स्कूल के छात्रों की संख्या अधिक रही। सुबह से ही छात्र आगरा कॉलेज मैदान में पहुंच गए, एक घंटे से अधिक के इंतजार के बाद आगरा कॉलेज मैदान से रैली शुरू हुई, यह रैली एमजी पर सेंट जोंस कॉलेज चौराहा, हरीपर्वत होते हुए नगर निगम पहुंची। नगर निगम में मेयर नवीन जैन ने सभा को संबोधित करते हुए दो साल के अपने कार्य और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
एमजी रोड पर लगा रहा जाम
स्वच्छता रैली से सुबह 11 बजे के बाद एमजी रोड पर जाम लग गया, लोग जाम में घंटों फंसे रहे।