Wednesday , 22 July 2026
Home देश दुनिया CM Akhilesh Yadav sacks minister Gayatri Prajapati & Raj Kishore
देश दुनिया

CM Akhilesh Yadav sacks minister Gayatri Prajapati & Raj Kishore

138

आगरालीक्स …मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राज किशोर को बर्खास्त कर दिया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अख‌िलेश को लघु स‌िंचाई एवं पशुधन व‌िभाग का अत‌िर‌िक्त प्रभार सौंपा है साथ ही समाज कल्याण मंत्री राम गोव‌िंद चौधरी को पंचायती राज व‌िभाग और मूलचंद चौहान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण और भूतत्व एवं खन‌िकर्म व‌िभाग का अत‌िर‌िक्त प्रभार सौंपा है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि और पंचायतीराज मंत्री राज क‌िशोर को की बर्खास्तगी के ल‌िए राज्यपाल राम नाईक को पत्र भेजा था, ज‌िसके बाद राज्यपाल ने भूतत्व और खन‌िकर्म व‌िभाग देख रहे मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि और मंत्री लघु स‌िंचाई, पशुधन एवं पंचायती राजव‌िभाग राज क‌िशोर को मंत्री पद से बर्खास्त कर द‌िया।
आगरा से लेकर प्रदेश भर में अवैध खनन का कारोबार
गायत्री प्रजापत‌ि पर अवैध खनन, जमीन पर कब्जा, आय से अ‌ध‌िक संपत्त‌ि सह‌ित कई संगीन आरोप हैं। आगरा से लेकर प्रदेश भर में अवैध खनन का काम चल रहा है, आगरा में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की सपा कार्यकर्ताओं से नजदीकी थी, टिकट के लिए भी उन्होंने हस्तक्षेप किया था। वहीं पंचायती मंत्री राजक‌िशोर पर भी जमीन कब्जाने सह‌ित भ्रष्टाचार के कई संगीन आरोप हैं।
जमीन पर कब्जे से परेशान है सपा
व‌िपक्षी सरकार में मंत्र‌ियों के भ्रष्टाचार को मुद्दा न बनाए इसल‌िए सीएम अख‌िलेश ने ये सख्त कदम उठाया है। बता दें क‌ि हाईकोर्ट ने अवैध खनन के ख‌िलाफ सीबीआई जांच के आदेश द‌िए हैं ज‌िसके बाद गायत्री प्रजापत‌ि सीबीआई की रडार पर आ गए थे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देश दुनिया

Rahul Gandhi and Akhilesh Yadav detained while staging a sit-in outside the PM’s residence

नई दिल्लीलीक्स…राहुल गांधी—अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. नई दिल्ली में प्रधानमंत्री...

देश दुनिया

Temporary suspension of Sri Amarnath Yatra 2026 due to bad weather alert

आगरालीक्स…अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक. पवित्र गुफा की ओर नहीं बढ़ सकेंगे...

देश दुनिया

The Railways is set to launch the country’s first hydrogen fuel cell train. find out about its key features…#railway

आगरालीक्स…रेलवे चलाने जा रहा है देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन....

देश दुनिया

Shri Jagannath Rath Yatra 2026: Discover the mystery behind the Jagannath Rath Yatra

आगरालीक्स…श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कल निकलेगी. जानिए जगन्नाथ रथ यात्रा का रहस्य,...

error: Content is protected !!