आगरालीक्स… आगरा में आज गुरुवार को संभल कर निकलें, एमजी रोड पर चार घंटे रूट डायवर्जन रहेगा, सूरसदन में गुरुवार शाम 4:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे। वे एक घंटा सूरसदन में रुकेंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही रूट भी डायवर्ट किया गया है।
गुरुवार सुबह 10 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित डिप्टी सीएम और मंत्री आगरा आ जाएंगे। वे होटल उत्कर्ष विलास में विस्तारक बैठक सहित पश्चिम क्षेत्र की बैठक करेंगे। शाम को 4:30 बजे सूरसदन में प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे।
दोपहर तीन से शाम रात बजे तक एमजी रोड बंद
इसे देखते हुए दोपहर तीन से शाम रात बजे से दीवानी से हरीपर्वत चौराहे तक एमजी रोड पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। भगवान टॉकीज से आने वाले वाहन वजीरपुर होते हुए हरीपर्वत तक पहुंचेंगे और हरीपर्वत से आने वाले वाहन दिल्ली गेट, खंदारी चौराहा होते हुए भगवान टॉकीज जाएंगे।
मंच पर बैठेंगे 15 लोग
18 हजार मीटर भगवा कपड़ा सूर सदन के अंदर और बाहर की साज-सज्जा में लगाया गया है। अकेले मंच पर ही तीन हजार मीटर भगवा कपड़ा लगाया गया है। हाल के अंदर भगवा के साथ सफेद कलर का कंट्रास्ट रहेगा।सूरसदन में प्रबुद्धजन सम्मेलन के मंच पर सिर्फ 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि सूरसदन प्रेक्षागृह में करीब एक हजार लोग प्रवेश कर पाएंगे। प्रेक्षागृह का पिछला दरवाजा गेट नंबर एक होगा। यहां से शाह और योगी प्रवेश करेंगे। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को भी यहां से अंदर भेजा जा सकता है।
गेट नंबर दो से जाएंगे प्रबुद्धजन, संघ और भाजपा के पदाधिकारी
मुख्य द्वार गेट नंबर दो होगा। यहां से शहर के प्रबुद्धजन, संघ और भाजपा के पदाधिकारी अंदर जाएंगे। सूरसदन और निगम नगर निगम के बीच वाला गेट तीन नंबर होगा। इस गेट से प्रबुद्धजनों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता प्रवेश करेंगे। नगर निगम परिसर में पार्किंग रखी गई है। यहां करीब 150 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। जबकि सूरसदन प्रांगण में सिर्फ वीवीआईपी और वीआईपी पार्किंग रहेगी। हॉल के अंदर छह ब्लॉक बनाए गए हैं। 100 सीटें मीडिया कर्मियों के लिए आरक्षित की गई हैं। शुरू की तीन लाइन वीआईपी के लिए हैं। इसके बाद प्रबुद्धजन स्थान लेंगे। सबसे ऊपर की आखरी दो लाइन कार्यकर्ताओं के लिए रखी गई हैं। आमंत्रण पत्रों के रंग के हिसाब से लोगों को बिठाया जाएगा।
लाइव प्रसारत के लिए एलईडी
सूरसदन प्रेक्षागृह के बाहर अमित शाह के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए हाई डेफिनेशन एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस स्थान पर 400 लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है।