आगरालीक्स…(8 August 2021 Agra news) आगरा में सीएम का स्वागत हर रास्ते पर किया गया. आगरा के व्यापारियों ने बरसाए फूल तो अलीगढ़ से आईं महिलाओं ने भी किया स्वागत
आगरा में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आए. आगरा में दोनों का स्वागत हर रास्ते पर किया गया.
अलीगढ़ में आईं महिलाएं
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के आगरा आगमन पर महिला मोर्चा की ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्षा मधुलिका राघव के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने खेरिया मोड़ पर पुष्प वर्षा करके राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव का जोरदार स्वागत किया. इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रंजना पंवार, क्षेत्रीय मंत्री प्रवीना राजावत, हेमा चौहान, दया शर्मा, सुनीता सारस्वत, हेमलता अग्रवाल, रेखा शर्मा, रश्मि, राधा, सीमा आदि उपस्थित रहीं.
तारघर मैदान पर जुटे व्यापारी
इधर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगरा आगमन पर तार घर मैदान चौराहे पर मनकामेश्वर मंडल के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में धीरज जैन मंडल प्रभारी, टीएन अग्रवाल, अनुराग चतुर्वेदी भाजयुमो उपाध्यक्ष, अलौकिक उपाध्याय, व्यापारी नेता नितेश अग्रवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, गौरव सारस्वत, अरूण गुप्ता, प्रकाश वशिष्ट, अमर गुप्ता, रॉबिन गुप्ता, संजीव भारद्वाज, दिनेश गुप्ता, बंटी माहेश्वरी, कपिल खंडेलवाल, आदेश सिंघल, संजीव गुप्ता, विकास यादव, मोनू पंडित, पुनीत सिंघल, बादल, जीशान अहमद, तरुण हरजानी, भीकम यादव मौजूद रहे.