Monday , 20 April 2026
Home आगरा CM Yogi Pay Homage to Rajouri encounter Martyr Captain Shubham Gupta son of Agra, Announce Rs 50 Lakh for Family, Lasts Rites on 24th November 2023 #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

CM Yogi Pay Homage to Rajouri encounter Martyr Captain Shubham Gupta son of Agra, Announce Rs 50 Lakh for Family, Lasts Rites on 24th November 2023 #agra

208

आगरालीक्स …आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता की शहादत को सलाम, जिस नौ पैरा में 26 साल के कैप्टन शुभम थे उसके लिए 100 जाबांजों में से एक को मौका मिलता है। सीएम ने दी श्रद्धांजलि, 50 लाख की आर्थिक सहायता, पार्थिक शरीर कल आएगा।


जम्मू के राजौरी में शहीद हुए आगरा के लाल 26 साल के कैप्टन शुभम गुप्ता का सेंट जॉर्जेज स्कूल आगरा से 12 वीं करने के बाद पहले ही प्रयास में एनडीए में 2015 में सलेक्शन हो गया। 2018 में सेना में कमीशन मिला और पहली पोस्टिंग उधमपुर में मिली। कैप्टन शुभम का चयन सिग्नल कोर में हुआ लेकिन उन्होंने अपना कोर बदल दिया और नौ पैरा की ट्रेनिंग ली। बेलगाम में 40 दिन की ट्रेनिंग दी गई, इसके साथ ही वे नौ पैरा के हिस्सा बन गए। नौ पैरा में उन्हें कमांडो की ट्रेनिंग दी गई, 100 जाबांजों में से किसी एक का चयन इस ट्रेनिंग के लिए होता है। वे छह महीने पहले कमांडो की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आगरा आए थे, इसके बाद परिजनों को पता चला कि वे अब वे नौ पैरा में हैं।


बड़े मिशन पर हूं पिता जी
प्रतीक एन्क्लेव, ताजनगरी के रहने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत गुप्ता की आंखें नम हैं और गला भरा हुआ है, उनका कहना है कि दो दिन पहले बेटे से बात हुई थी, बताया था कि एक बड़े मिशन पर हूं। मिशन पूरा होने के बाद शादी कर लुंगा, वे जब भी बेटे से कहते थे कि अब शादी कर ले वह कहते थे कि बड़ा काम है पूरा होने के बाद शादी करुंगा।


सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। एक सड़क का नाम कैप्टन शुभम गुप्ता रखने की घोषणा।


कल होगा अंतिम संस्कार
कैप्टन शुभम गुप्ता का पार्थिव शरीर कल यानी शुक्रवार को आगरा आने की उम्मीद है, उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव कुआं खेड़ा में होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s Businessman absconding with Rs 17 Crore silver, FIR lodge

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का कारोबारी 17 करोड़ की 630 किलो चांदी लेकर...

बिगलीक्स

Agra Live News: 40 IAS Transfer, IAS Manish Bansal New DM Of Agra & Shruti MD DVVNL

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डीएम अरविंद मल्लपा बंगाली का तबादला, आईएएस...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 20th April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 20 अप्रैल का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ चुनाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

error: Content is protected !!