लखनऊलीक्स… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। आरती कर की पूजा अर्चना। राम मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा की।
मंदिर में पूजा कर आरती की

सीएम योगी आज सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचे। वह सबसे पहले भगवान राम लला के दर्शन करने गए। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने आरती की।
अफसरों को दिए दिशा-निर्देश
इसके बाद अधिकारियों के साथ राम मंदिर निर्माण कार्य की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
अयोध्या में दो घंटे किया प्रवास
सीएम महंत रामचंद्रदास परमहंस जी की समाधि पर जाएंगे और करीब दो घंटे के प्रवास के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।