आगरालीक्स.. आगरा में वाणिज्य कर विभाग की टीम की चार फर्मों पर कार्रवाई.
प्रदेश भर में स्क्रैप के काम से जुडी पफर्मों पर वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को एक साथ कार्रवाई की, आगरा में वाणिज्य कर विभाग की एसआइबी की दो टीमें चार फर्मों के पंजीकृत पतों पर पहुंचीं, तीन फर्म बोगस यानी फर्जी निकलीं। टीम ने फर्म कपूर चंद जैन इंटरप्राइजेज ट्रांसपोर्ट नगर में ने स्क्रैप के हार्डवेयर का काम करने वाली फर्म की जांच की, स्टाक में अंतर मिला वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड टू डीएन सिंह का मीडिया से कहना है कि मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में सैकड़ों फर्मों पर एकसाथ जांच की गई है। आगरा की कपूर चंद जैन एंटरप्राइजेज से तीन लाख का राजस्व जमा कराया है।