आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस और ड्रग डिपार्टमेंट की टीम का छापा, डेढ करोड की गवर्नमेंट सप्लाई, सैंपल और नशीली दवाओं के साथ महिला सहित चार अरेस्ट।
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने सोमवार को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में नशीली,गर्भपात किट, गवर्नमेंट सप्लाई और सैंपल की दवाएं सप्लाई करने वाले जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता के बेटे अमन गुप्ता, उसके भाई सूर्यकांत गुप्ता और किशन अग्रवाल को अरेस्ट किया था, पंकज गुप्ता परिवार सहित फरार है।
अनिल सिंधी की पत्नी मन्नत करीरा सहित चार अरेस्ट
टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को न्यू आदर्श नगर बल्केश्वर में छापा मारकर सपना मेडिकल स्टोर के संचालक संजीव कुमार गुप्ता को अरेस्ट कर लिया, इसके बाद टीम ने सुभाष नगर कमला नगर में छापा मारकर नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू को अरेस्ट किया। इसके बाद तेज नगर में धीरज रघुवानी के घर पर छापा मारा,टीम ने धीरज के साथ ही अनिल सिंधी की पत्नी मन्नत करीरा को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से टीम ने करीब डेढ करोड की गवर्नमेंट सप्लाई, सैंपल, नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाएं जब्त की हैं। इस मामले में कमला नगर थाने में सरगना पंकज गुप्ता सहित 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, इसमें से 7 अरेस्ट हो चुके हैं, 10 फरार हैं।