आगरालीक्स ..आगरा में सर्दी के साथ की प्रदूषण का स्तर भी बढने लगा है, एक्यूआई 364 पहुंच गया, यह 50 होना चाहिए।
आगरा में 23 दिसंबर को एक्यूआई 364 रिकॉर्ड किया गया, इसका सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। सर्दी में एक्यूआई का स्तर बढने से सांस रोगियों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। सर्दी में प्रदूषक तत्व भी नीचे आ जाते हैं, इस मौसम में अस्थमा के मरीज ख्याल रखें।