आगरालीक्स.. स्मार्ट सिटी आगरा का एक नजारा यह भी, आगरा के मुख्य रोड पर पाइप के अंदर से लोग बाइक निकाल कर सफर तय कर रहे हैं।
आगरा में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गंगाजल की सप्लाई के लिए पाइप लाइन डाली जा रही है, इसके लिए पुरानी मंडी से आगरा किला तक रोड बंद कर दिया गया है। रोड के बीचों बीच खुदाई की गई है, बगल में बडे बडी पाइप लाइन पडी हैं। ऐसे में यमुना किनारा रोड की तरफ बाइक सवारों को घूम कर जाना पड रहा है।
पाइप के अंदर से निकाल कर ले जा रहे बाइक
ऐसे में बाइक सवारों ने समय और पेट्रोल बचाने के लिए पाइप के अंदर से बाइक निकालना शुरू कर दिया है, यहां सुबह से शाम तक पाइप के अंदर से बाइक निकाल कर लोग ले जाते हैं।

मौके को देख 20 रुपये में बच्चे निकाल रहे बाइक
इस मौके को देख स्थानीय बच्चे सक्रिय हो गए हैं, वे 20 रुपये ले रहे हैं और बाइक को पाइप में से निकाल कर दूसरी तरफ पहुंचा देते हैं, जिसकी बाइक है वह पैदल पैदल दूसरी तरफ पहुंच जाता है।