आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के मामले में प्रियंका गांधी वाड्रा के टवीट के बाद डीएम प्रभु एन सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है, इससे पहले मजदूरों को ले जाने के लिए भेजी गईं बस को लेकर आगरा चर्चा में रहा था।
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के मामले में एक न्यूजपेपर की खबर के साथ कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा ने टवीट किया।
आगरा में 48 घंटे में भर्ती हुए 28 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई।
यूपी सरकार के लिए कितनी शर्म की बात है कि इसी मॉडल का झूठा प्रचार करके सच दबाने की कोशिश की गई।
सरकार की नो टेस्ट=नो कोरोना पॉलिसी पर सवाल उठे थे लेकिन सरकार ने उसका कोई जवाब नहीं दिया.
इस मामले में डीएम आगरा प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह तथ्य गलत हैं। हालांकि यह खबर अन्य न्यूजपेपर में भी प्रकाशित की गई, इस खबर में कहा गया है कि आगरा में 28 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भर्ती होने के 48 घंटे के अंदर हो गई, यानी जब मरीज को भर्ती किया गया, उनका इलाज शुरू हुआ और 48 घंटे बाद ही मौत हो गई, यह शासन स्तर से भेजी गई सचिव उर्जा एम देवराज और केजीएमयू के प्रो की टीम द्वारा कराए गए मौत के आडिट के माध्यम से दी गई है।
आगरा में कोरोना का हाल
आगरा में कोरोना पॉजिटिव केस 1147
आगरा में कोरोना पॉजिटिव की मौत 81
आगरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक 953
22 जून को आगरा में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज 116