आगरालीक्स… आगरा में बिजली बिल और स्कूल फीस को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन से एमजी रोड पर जाम लग गया। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बुधवार को जमानत मिल गई…
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को सुभाष पार्क से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने बेरीकेडिंग कर कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इससे अफरा-तफऱी मचने के साथ जाम लग गया। बाद में कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जाम से वाहन चालकों को कुछ देर परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प के मामले में जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित को आज जमानत मिल गई ।