नईदिल्लीलीक्स…। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों का मार्च। राहुल गांधी धऱने पर बैठे।
संसद से राष्ट्रपति भवन जा रहे थे, रास्ते में रोका
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को ईडी के दफ्तर में पहुंची। ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस के सांसदों ने आज संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला लेकिन सांसदों को राष्ट्रपति भवन जाने से रोक दिया गया।
राहुल गांधी विजय चौक पर धऱने पर बैठे, कई हिरासत में
इस दौरान कई सांसद और विधायकों को हिरासत में भी लिया गया। राहुल गांधी विजय चौक पर धऱने पर बैठ गए हैं।
प्रियंका औऱ राहुल सोनिया गांधी के साथ गए थे
सोनिया गांधी के साथ राहुल औऱ प्रियंका भी गए थे लेकिन पूछताछ के दौरान उनके साथ सिर्फ एक व्यक्ति को जाने की अनुमति होने पर प्रियंका उनके साथ गई हैं। सोनिया गांधी की तबीयत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।