नईदिल्लीलीक्स…छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी बोले- वो नहीं चाहते कि आप अपनी संपत्ति बच्चों को दें। विरासत टैक्स का किया जिक्र, जाने क्या है यह टैक्स..
मिडिल क्लास पर ज्यादा टैक्स से एक कदम आगे बढ़े

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विरासत टैक्स का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।
कांग्रेस विरासत का बोझ लाद देगी
अब कांग्रेस का कहना है कि वो इनहेरिंटेस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी। उन्होंने कहा, जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर विरासत का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी, अब वो नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।
अमेरिका के इनहेरिंटेस टैक्स पर सैम पित्रोदा का बयान बना भाजपा का नया चुनावी तीर
उल्लेखनीय है कि इनहेरिंटेस टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा था कि अमेरिका में इनहेरिंटेस टैक्स की व्यवस्था है इसका आशय यह है कि अगर किसी के पास 10 करोड़ डालर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद बच्चों को 45 फीसदी ही संपत्ति मिलेगी और बाकी 55 फीसदी संपत्ति सरकार ले लेगी, यह काफी दिलचस्पी है। कांग्रेस नेता के इस बयान को भाजपा ने अपना नया चुनावी तीर बनाया है।