आगरालीक्स…बैरक में मृत मिला सिपाही. पिता ने साथी पुलिसकर्मी पर लगाया हत्या का आरोप…
मथुरा में पुलिस लाइन में एक सिपाही मृत मिला. मृतक के पिता ने साथी पुलिसकर्मी पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है. सिपाही लंबे समय से गैर हाजिर चल रहा था और नशे का आदी भी बताया गया है. आरोपी सिपाही भी गैर हाजिर चल रहा थ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये है पूरा मामला
बुधवार की सुबह मथुरा के पुलिस लाइंस स्थित बैरक में एक सिपाही 37 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र महिपाल बेहोश मिला. उसे इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे. परिजनों ने साथी सिपाही पर हत्या का आरोप लगाया है.

फिरोजाबाद के हरजीवन नगर में सिपाही अनिल 2011 में भर्ती हुआ था. मथुरा में कोरोना काल के दौरान वह काफी लंबे समय तक गैर हाजिर रहा जिसके बाद उसे बहाल भी किया गया लेकिन इसके बाद वह फिर से गैर हाजिर रहने लगा. पिता महिपाल का आरोप है कि सोमवार को बेटे अनिल का फोन पहुंचा था और उसने साथ में रहने वाले सिपाही मुकेश पर जेब से पैसे निकालने और मांगने पर मारपीट की शिकायत की थी. बताते हैं कि इसके बाद दोनों सिपाहयों के बीच पुलिस लाइन की बैरक में जमकर मारपीट हुई इसमें अनिल के चेहरे पर चोट के निशान है.