आगरालीक्स… आगरा में सपा नेता के रिश्तेदार के सिपाही ने गोली मार दी, आक्रोशित लोगों ने सिपाही की बाइक तोड दी, चौकी पर पथराव कर दिया, इससे हडकंप मच गया। गोली गर्दन को छूती हुई निकली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
शुक्रवार शाम साढे छह बजे सपा नेता विवेक यादव का रिश्तेदार प्रशांत उर्फ रॉकी पुत्र विजय सिंह निवासी बरौली अहीर अपने साथी रघुराज और सचिन के साथ बाइक से जा रहा था, बाइक रघुराज चला रहा था और प्रशांत पीछे बैठा था। आरोप है कि एकता चौकी का सिपाही अनिल यादव बाइक से आया, उसने प्रशांत को नीचे खींचा और गोली मार दी, गोली चलते ही स्थानीय लोग आ गए। सपा नेता के रिश्तेदार के गोली लगने पर आक्रोशित लोगों ने सिपाही अनिल यादव की बाइक तोड दी, चौकी पर पथराव किया। परिजन प्रशांत को लेकर पुष्पांजलि हॉस्पिटल ले आए, यहां उसके गर्दन के पास से गोली निकलने पर सीटी स्कैन कराया गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
जुआ को लेकर हुआ विवाद
देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि अनिल यादव एकता चौकी पर तैनात और वेटिकन सिटी में रहता है। गुरुवार को बरौली अहीर में जुआ पकडा गया था, सिपाही अनिल यादव को पता चला कि प्रशांत भी जुआ खेल रहा था। लेकिन वह मौके से भाग गया, शुक्रवार शाम को सिपाही अनिल यादव ने प्रशांत को बाइक से जाते देखा तो उसे रोका, वह नहीं रुका तो नीचे खींच लिया, इसी दौरान उसके गर्दन में गोली मार दी।
लोगों में आक्रोश, वसूली के आरोप
सिपाही अनिल यादव द्वारा गोली मारने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, लोगों का आरोप है कि सिपाही अनिल यादव वसूली करता है, उससे वहां के लोग परेशान है। वह मूल रूप से इटावा का रहने वाला है और तीन साल से वेटिकन सिटी, बरौली अहीर में किराए पर रह रहा है।