Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Urban development minister Suresh Khanna Rs 122 crore project for Agra
बिगलीक्स

Urban development minister Suresh Khanna Rs 122 crore project for Agra

216

आगरालीक्स …स्मार्ट सिटी के लिए चयनित आगरा वालों के लिए अच्छी खबर है, अब वे बताएंगे कि उनके क्षेत्र में सफाई हुई है या नहीं, आगरा में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने 122 करोड की योजनाओं का सर्किट हाउस में शुक्रवार को शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर वार्ड में एक कमेटी बनाई जायेगी जो रिपोर्ट देगी कि वार्ड की साफ सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति कैसी है। उन्होंने सड़कों के निर्माण के बारे में बताया कि जो ठेकेदार सड़क का निर्माण करेगा, वही उस सड़क की आगामी 5 वर्ष तक मेन्टिनेन्स का कार्य भी करेगा। इसके लिए ठेकेदारों को शासनादेश में उत्तरदायी बनाया गया है।
पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह व बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने की मांग
मंत्री से सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह व बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने मुलाकात की उन्होंने आगरा में पेयजल समस्या को देखते हुए गंगाजल प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग की है जिससे आगरा में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी आगरा की जनता को पीने का पानी नहीं मिल सकेगा इसके साथ ही यमुना रिवर फ्रंट और रबर डैम की आगरा में जरूरत पर चर्चा की यमुना के किनारे पर ताजमहल बनाया गया था जिसे मजबूती देने के लिए लकड़ी के स्लीपर इस्तेमाल किए गए हैं और इन्हें यमुना मैं पानी का स्तर बना रहने से मजबूती मिलती है लेकिन कई सालों से यमुना का जलस्तर गिरता जा रहा है इससे ताजमहल की नींव कमजोर हो रही है उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट विकसित होने से आगरा पर्यटन के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का देश दुनिया में संदेश देगा वहीं आगरा में यमुना नदी में 22 नालों का गंदा पानी गिर रहा है उन्हें पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा इस से आगरा को स्मार्ट सिटी बनाया जा सके कूड़े का निस्तारण पूरी प्लानिंग के साथ किया जाए जिससे स्वच्छ भारत का संकल्प को पूरा कर सकें.

पेयजल सबसे बडी समस्या
नगर विकास मंत्री ने कहा कि आगरा जनपद की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। इस समस्या को जड़ सहित समाप्त किया जायेगा। अधिकारी जितनी तेजी से कार्य करेंगे, उतनी ही तेजी से आगरा की पेयजल की समस्या समाप्त करने के लिए धन आवंटित किया जायेगा। इस कार्य में लापरवाही बरतने या कार्य को लटकाये रखने पर मुख्य जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि हर महीने की 30 तारीख को जन प्रतिनिधियों के साथ अधिकारी बैठक कर इसकी रिपोर्ट 01 तारीख तक उन्हें भेज देंगे। मा0 मंत्री जी ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत आगरा शहर की डीपीआर बनने के समय ही जन प्रतिनिधियों व नागरिकों से वाहनों की पार्किंग, पार्क व अन्य व्यवस्थाओं के लिए स्थानों के चयन पर सुझाव लेकर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि आगरा शहर पर्यटन की दृष्टि से पूरे विश्व में विख्यात है। यहां विभिन्न देशों से पर्यटक आते हैं। उन्होंने आगरा शहर की साफ-सफाई के लिए शासन, प्रशासन के साथ ही आम जन से आगरा को साफसुथरा रखने में अपना सहयोग दिये जाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि इन्दौर शहर की तरह आगरा में भी साफ-सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने आम जन से कहा कि कचरे को सड़क पर न फेंके। अपने आसपास को साफसुथरा रखें। उन्होंने लोगों से कहा कि गन्दगी दूर भगाईये, बीमारियां दूर भाग जायेंगी। शहर की स्वच्छता के लिए जनपद वासियों का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री अरूण प्रकाश ने बताया कि ओडीएफ के तहत 90 वार्डों में से 63 वार्डों को ओडीएफ मुक्त घोषित कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी के तहत पीएमसी का गठन कर लिया गया है।

पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह व बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने की मांग
मंत्री से सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री राजा महेंद्र अरिदमन सिंह व बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने मुलाकात की उन्होंने आगरा में पेयजल समस्या को देखते हुए गंगाजल प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग की है जिससे आगरा में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी आगरा की जनता को पीने का पानी नहीं मिल सकेगा इसके साथ ही यमुना रिवर फ्रंट और रबर डैम की आगरा में जरूरत पर चर्चा की यमुना के किनारे पर ताजमहल बनाया गया था जिसे मजबूती देने के लिए लकड़ी के स्लीपर इस्तेमाल किए गए हैं और इन्हें यमुना मैं पानी का स्तर बना रहने से मजबूती मिलती है लेकिन कई सालों से यमुना का जलस्तर गिरता जा रहा है इससे ताजमहल की नींव कमजोर हो रही है उन्होंने कहा कि रिवरफ्रंट विकसित होने से आगरा पर्यटन के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का देश दुनिया में संदेश देगा वहीं आगरा में यमुना नदी में 22 नालों का गंदा पानी गिर रहा है उन्हें पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा इस से आगरा को स्मार्ट सिटी बनाया जा सके कूड़े का निस्तारण पूरी प्लानिंग के साथ किया जाए जिससे स्वच्छ भारत का संकल्प को पूरा कर सकें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!