आगरालीक्स..आगरा में कोरोना वायरस के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, आपके घर टीम आएगी, पूछेंगे सर्दी जुकाम और खांसी तो नहीं है, 48 घंटे में 43 हजार परिवारों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सैंपल कलेक्शन से लेकर मॉपिंग के लिए आठ नोडल अधिकारी गठित किए गए हैं।

यहां करें संपर्क
सीएमओ 9582222392
जिला अस्पताल एसआईसी 9837091177
एसएन प्राचार्य 9412202998
लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा होगा दर्ज
डीएम प्रभु एन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जो भी मास्क को ब्लैक करे और अधिक रेट में बेचे उसका लाइसेंस निरस्त कर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा 9412733083