आगरालीक्स… आगरा में युवती से छेडछाड के मामले में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल हुआ है, वह 50 हजार रुपये एसओ और 5 हजार रुपये अपने लिए मांग जा रहा है। यह रिश्वत छेडछाड के मामले में समझौता कराने के लिए मांगी गई है।
आगरा में पुलिस कर्मी के सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए हैं, इन वीडियों में पुलिस कर्मी छेडछाड के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए बात कर रहा है। इसके बाद दूसरे वीडियो में वह रुपये गिनते हुए दिखाई दे रहा है।
50 हजार रुपये एसओ और पांच हजार रुपये मेरे
वीडियो में सेब खा रहा पुलिस कर्मी रुपयों की गडडी दिखाते हुए कह रहा है कि एसओ को 50 हजार रुपये और मेरे के लिए 5 हजार रुपये। उनसे बात कर रहा युवक 40 हजार रुपये देने के लिए कह रहा है। जिस थाना क्षेत्र का यह मामला बताया जा रहा है वहां के एसओ का कहना है कि मेरी डयूटी कासगंज में लगी हुई है मुझे मामले की जानकारी नहीं है।
देखें वीडियो
आगरा पुुलिस की एंटी करप्शन हेल्प लाइन
आगरा में एसएसपी अमित पाठक ने पुलिस महकमे से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अनूठी मुहिम शुरू की है, अब आप पुलिस द्वारा रिश्वत मांगने पर हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैंऔर व्हाटस एप कर अपनी शिकायत कर सकते हैं। वीडियो भी हेल्प लाइन नंबर पर भेज सकते हैं। इस तरह की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की छवि को सुधारने के लिए एसएसपी अमित पाठक ने अभियान शुरू किया है। जनता से सीधे जुड़कर वे रिश्वत लेने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पब्लिक से अपील की है कि पुलिस के भ्रष्टाचार की शिकायत हेल्प लाइन नंबर- 8126302006 कॉल करके या वाट्सएप करके दे सकते हैं। उनकी पहचान नहीं खोली जाएगी। इस पर वीडियो, फोटो या ऑडियो भी सुबूत के तौर पर भेजा जा सकता है। एक टीम इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की जांच के लिए बनाई गई है। तत्काल जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फर्जी शिकायत करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस का यह पहला हेल्प लाइन नंबर है, यह भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए जारी किया गया है। अन्य समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम में ही शिकायत करनी होगी।
झूठी शिकायत न कराएं दर्ज
आगरा पुलिस के हेल्प लाइन नंबर पर झूठी शिकायत दर्ज न कराने के लिए भी कहा गया है, जिससे पुलिस अपना काम कर सके। हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।