आगरालीक्स….आगरा में अब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ रही. दो दिन में 700 से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए. पढ़ें पूरी खबर
दो दिन में 725 मरीज हुए ठीक
आगरा के ये राहतभरी खबर है. आगरा में जिस तेजी से अभी तक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं अब उससे थोेड़ी कम रफ्तार से मरीज ठीक भी होने लगे हैं. दो दिन के अंदर आगरा में अच्छी खासी मरीजों के ठीक होने की संख्या देखी गई है. आगरा में दो दिन के अंदर जहां 1124 कोरोना संक्रमित मिले हैं तो वहीं दो दिन के अंदर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 725 है.
मौतों की बढ़ती संख्या चिंता
हालांकि आगरा में जिस हिसाब से कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है अभी वह चिंता का विषय बनी हुई है. आगरा में हर रोज औसतन 4 मरीजों की मौत हो रही है. शनिवार को आगरा में 5 संक्रमितों की मौत हुई. आगरा में इस महीने में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. आगरा में अब तक 217 लोगों की जान इस संक्रमण से जा चुकी है.
4379 लोगों की हुई जांच
पिछले 24 घंटे के अंदर आगरा में 4379 लोगों की कोरोना जांच हुई है. इसमें 530 कोरोना संक्रमित आगरा में मिले हैं. हर रोज 4000 से अधिक लोगों की जांच की जा रही है. शासन का आदेश है कि किसी भी सूरत में टेस्टिंग कम नहीं की जाए.