आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना वायरस के तीन संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं, ये तीनों जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने इन तीनों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनउ भेजे हैं।
आगरा निवासी युवक चीन में रह रहे थे, वहां कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद आगरा लौटे हैं। सोमवार को कोरोना वायरस संदिग्ध तीनों युवक जिला अस्पताल पहुंचे, सर्दी जुकाम और बुखार की आशंका होने पर इन तीनों के सैंपल लिए गए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
चीन मूल की युवती की रिपोर्ट आई निगेटिव
इससे पहले आगरा निवासी युवक अपनी चीन मूल की पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। युवती के सैंपल लिए गए, जांच में कोरोना वायरस नहीं मिला है। युवक आगरा में ही रह रहा है।