आगरालीक्स.. पीएम ने खुद संभाली कोरोना खात्मे की कमान, कोरोना के बढ़ते कहर को थामने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कमान संभाल ली है। पीएम मोदी ने आज कोरोना से ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये विचार विमर्श किया।
पीएम के साथ वार्ता करने वालों में दिल्ली, गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, राजस्थान और हरियाणा आठ राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यों से सतर्कता बरतने को कहा गया। पीएम मोदी कोरोना वैक्सीन के वितरण पर भी आज चर्चा करेंगे।
अद्धव ने दी वैक्सीन वितरण की जानकारी
बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी कि उन्होंने राज्य में कोविड वैक्सीन के वितरण के लिए एक टॉस्क फोर्स का गठन किया है। इसके अलावा वह कोरोना वैक्सीन बना रही सीरम इन्स्टीट्यूट के अदार पूनावाला के साथ लगातार सम्पर्क बनाए हुए हैं।
केजरीवाल ने मांगे 1000 अतिरिक्त बैड
बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से दिल्ली में कोरोना के इलाज के लिए एक हजार अतिरिक्त बैड्स देने की मांग की है। उन्होंने प्रदूषण के मसले पर पीएम से दखल देने की अपील की है। केजरीवाल ने बताया कि 10 नवंबर के बाद दिल्ली में कोरोना के मामले कम हुए हैं।
दिल्ली में चौथे दिन भी सौ से ज्यादा मौतें
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा कम हुआ है। बीते 24 घंटों में 37,975 नए संक्रमितों और 480 मरीजों की मौत के मामले प्रकाश में आए हैं। दिल्ली में नए संक्रमितों की संख्या जरूर कम हुई है। बीते 24 घंटों में 121 लोगों की मौत और 4454 नए संक्रमित सामने आए हैं।
बैठक में ममता ने उठआया बकाया जीएसटी का मुद्दा
प्रधानमंत्री की अगुवाई में चल रही कोरोना संकट के समाधान की बैठख में प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जीएसटी के बकाया का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि केंद्र सरकार को राज्यों का जीएसटी बकाए का पैसा जारी करें।