आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित बिजनेस मैन और 48 साल के मरीज की मौत, 18 नए केस के बाद कंटेनमेंट जोन 62 हैं, इन्हें सील कर दिया है।
आगरा में रविवार को जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत की पुष्टि की है। इसमें से प्रतापपुरा निवासी बिजनेस मैन को एसएन में भर्ती कराया गया था, उन्हें हाइपरटेंशन और निमोनिया की समस्या थी, उनकी मौत हो गई। दूसरा मरीज सदर निवासी 48 साल के थे, उनकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 62 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के 18 नए केस, इन क्षेत्रों से आए मरीज
56 साल के अलवतिया रोड शाहगंज निवासी मरीज एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 50 साल के शिव नगर निवासी मरीज, 25 साल की लोहामंडी निवासी महिला, 35 साल के मदनपुरा निवासी मरीज, 62 साल के कैंसर से पीडित राजा की मंडी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिजिटिव आई है।
34 साल के शिव नगर शाहगंज निवासी मरीज, 45 साल के बोदला निवासी मरीज, 6 साल के निमोनिया से पीडित मरीज, 35 साल के सीता नगर रामबाग निवासी मरीज, 30 साल की लोहामंडी निवासी मरीज, 24 साल की मुस्तफा क्वाटर, आगरा कैंट निवासी मरीज, 52 साल की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी मरीज, 30 साल की सीता नगर निवासी महिला मरीज, 48 साल की एत्मादपुर और 53 साल के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
9 मरीज डिस्चार्ज, 123 का चल रहा इलाज
कोरोना संक्रमित नौ मरीजों को ठीक होने पर रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी तक 869 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब 123 मरीजों का इलाज चल रहा है।