आगरालीक्स ..आगरा की 15 जून की न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, शादी के बाद 256 कपल होम क्वारंटीन किए गए, इनकी बारात दूसरे राज्यों में गई थी, एक्टर सुशांत ने डिप्रेशन में दी जान।

आगरा की 15 जून यानी सोमवार की प्रमुख खबरों में यूपी में सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने डिप्रेशन में दी जान प्रकाशित की गईं।
अमर उजाला अनलॉक वन में 14 दिन में 256 कपल की शादी हुई है, इनकी बारात पडोसी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली गई थी, शादी के बाद 256 कपल को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

दैनिक जागरण कोरोना संक्रमित कारोबारी सहित दो की मौत, 18 नए मामले
कोरोना पॉजिटिव 62 की हो चुकी है मौत,1053 हुए केस

हिंदुस्तान अनलॉक वन में पेट्रोल डीजल के रेट बढे
फुटवियर उद्योग में आर्डर बंद, उत्पादन ठप