आगरालीक्स.. आगरा में सदर तहसील में कोरोना पॉजिटिव केस मिला है, इसके बाद से खलबली मची हुई है, उनके संपर्क में आए लोग चिन्हित किए जा रहे हैं, जिससे जांच कराई जा सके।
आगरा में अनलॉक 2 घातक होने लगा है, 4 दिन में कोरोना के 55 केस आ गए हैं, 4 मरीजों की मौत हुई है। सतर्क हो जाएं, कोरोना से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करें, बेवजह घर से बाहर ना निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना के कुल केस 1282 पहुंच गए हैं, 90 की मौत हो चुकी है। 1053 ठीक हो चुके हैं, अब 139 मरीज भर्ती हैं।
शनिवार चार जुलाई को 15 नए केस आए हैं, इसमें से सदर तहसील में भी एक केस मिला है, तहसील में सुबह से ही भीड रहती है। बडी संख्या में लोग जाते हैं, इसे देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिससे उनकी जांच कराई जा सके।
अनलॉक 2 में आगरा में कोरोना के केस
1 जुलाई कोरोना के केस 14, दो मरीजों की मौत
2 जुलाई कोरोना के केस 12, एक मरीज की मौत
3 जुलाई कोरोना के केस 14, एक मरीज की मौत
4 जुलाई कोरोना के केस 15 , एक भी मरीज की मौत नहीं