आगरालीक्स.. आगरा में फीस जमा करने के लिए कहा जा रहा है, स्कूल प्रबंधन टीचर और कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे रहे हैं। अपर मुख्य सचिव आराधन शुक्ला ने आदेश जारी किए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने आदेश जारी किए हैं कि स्कूल प्रबंधन शिक्षक और कर्मचारियों की तनख्वाह का भुगतान करे, ऐसे में आगरा में तमाम स्कूलों में शिक्षकों को मई की 50 फीसद सैलरी दी गई है, जून की सैलरी नहीं दी गई है। यही नहीं कर्मचारियों को निकाल दिया गया है।
समर्थ अभिभावक जमा करें फीस, नहीं लिया जाएगा परिवहन शुल्क
आदेश में कहा गया है कि लॉकडाउन की अवधि में अभिभावकों से परिवहन शुल्क ना लिया जाए, नए सत्र के लिए फीस भी ना बढाई जाए, साथ ही लेट फीस भी ना ली जाए। ऐसे अभिभावक जिन्हें नियमित तनख्वाह मिलती रही, जो आयकर जमा करते हैं, वे फीस फीस जमा कर दें, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों को सैलरी दी जा सके।
फीस जमा न कर पाने पर देना होगा प्रार्थना पत्र
ऐसे अभिभावक जिनका कारोबार और सैलरी लॉकडालन में नहीं मिली है, वे फीस जमा करने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें स्कूल में एक प्रार्थना पत्र देना होगा, इनसे किश्तों में फीस ली जाएगी।
फीस जमा ना करने पर नहीं काटा जाएगा नाम
स्कूल से किसी भी छात्र का फीस जमा ना कर पाने पर नाम नहीं काटा जाएगा, उसे आनलाइन क्लास ज्वाइन करने से भी नहीं रोका जाएगा।
