नईदिल्लीलीक्स… ( 10 April ) । हर रोज रिकार्ड तोड़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले चिंता पैदा कर रहे हैं। शनिवार को कोरोना संक्रमण के एक लाख 45 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।पिछले छह दिनों में पांचवी बार कोरोना संक्रमण के मामले एक लाख से ज्यादा आए हैं।
एक दिन में 794 लोगों की जान गई
केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 1,45,384 नए संक्रमित केस दर्ज हुए हैं। देश में अब तक 1,32,05,926 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए 794 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1,68,436 हो गई है।
एक्टिव मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ाई
सर्वाधिक चिंता देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार हो रही वृद्धि से है। देश में कोरोना के एक्टवि मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हो गई है। कुल 10,46,631 मरीज देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
टीकाकरण अभियान में और तेजी
इस बीच देशभर में टीकाकरण अभियान पूरी तेजी के साथ चल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 34,15,055 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। अब तक 9,8075, 160 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुकी है।