आगरालीक्स.. आगरा का कोरोना पॉजिटिव कपडा कारोबारी 11 कारोबारियों संग बिजनेस टूर पर दुबई गया था, साथी कारोबारियों और जिस गाडी से आए उसकी तलाश की जा रही है।
आगरा के कमला नगर क्षेत्र के कपडा कारोबारी में कोरोना की पुष्टि हुई है, वह 11 कपडा कारोबारियों के साथ दुबई में बिजनेस टूर पर गया था, वहां से 17 मार्च को दिल्ली और टैक्सी से आगरा लौटे। कपडा कारोबारी के साथ तीन कारोबारी आगरा से गए थे और सात कारोबारी किरावली के थे। आगरा के कपडा कारोबारी के साथ गए तीन अन्य कारोबारियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। अब टीम कपडा कारोबारी के साथ किरावली से गए कारोबारी और जिस टैक्सी से दिल्ली से आगरा आए उनकी पहचान कर रही है, जिससे इनके भी सैंपल लिए जा सकें।
आगरा के एक हॉस्पिटल के आइसीयू में कई दिन भर्ती रही महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद हॉस्पिटल से मरीजों को डिस्चार्ज करने पर रोक लगा दी गई है। टीम जांच में जुटी हुई है।
आगरा के मंटोला क्षेत्र की रहने वाली 50 साल की महिला तीन अप्रैल को मथुरा के अस्पताल में भर्ती हुई, उसकी सोमवार को कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले महिला आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के हाईवे स्थित अस्पताल में कई दिन भर्ती रही थी। इससे टीम में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में जांच होने तक मरीजों को डिस्चार्ज करने और नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है।
हॉस्पिटल के टेक्नीशियन के संपर्क में आए मरीज और परिजन की जांच
मेदांता में भर्ती रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर और उनके सर्जन बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों की जांच की गई। इसमें ओटी और लैब टेक्नीशियन की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, इनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।