आगरालीक्स ..आगरा में मस्जिदों में मिले जमातियों की स्क्रीनिंग की गई, निजामुद्दीन से आए 28 जमातियों के सैंपल लिए गए हैं, इन्हें जांच के लिए केजीएमयू लखनउ भेजा जा रहा है।
आगरा में मंगलवार देर रात तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिदों से 104 जमातियों को मधु रिसोर्ट में पहुंचाया, इनके लिए यहां क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इसमें से 28 जमाती निजामुद्दीन से लौटे हैं। क्योंकि निजामुद्दीन में तबलीगी जमात में शामिल होने वालों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बुधवार को निजामुद्दीन जमात से लौटने वाले 28 के सैंपल लिए गए।
2 अप्रैल तक वाटस एप नंबर पर करना है मैसेज
डीएम प्रभु एन सिंह ने 11 मार्च के बाद विदेश से आगरा लौटने वालों को सूचना देने के लिए एक और मौका दिया है। ये लोग वाटस एप नंबर पर 9458429778 पर मैसेज कर सकते हैं। इसमें उन्हें पांच बिंदुओं पर जानकारी देनी है। दो अप्रैल शाम सात बजे तक सूचना देनी है।
किस देश की यात्रा कर भारत और आगरा कब लौटे
भारत आगरा वापस आने की तिथि
कितने लोगों द्वारा एक साथ यात्रा की गई, उनकी संख्या और विवरण ड्राइवर सहित
सदस्यों ड्राइवर का विवरण मोबाइल सहित
स्क्रीनिंग के बाद लिए जाएंगे सैंपल, सूचना ना देने पर कार्रवाई
जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए विदेश से लौटने वालों की स्क्रीनिंग और सैंपलिंग कराया जाना अनिवार्य है, जो लोग दो अप्रैल शाम पांच बजे तक सूचना नहीं देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।