आगरालीक्स.. आगरा में दिल्ली के निजामुद्दीन से आए तबलीगी मरकज के जमाती सहित 47 के सैंपल भेजे गए थे, 34 की रिपोर्ट आ गई है, अभी 13 की रिपोर्ट नहीं मिली है।
आगरा में कोरोना के 12 केस आ चुके हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन से आए तबलीगी मरकज के 104 जमातियों को अलग अलग जगह से पुलिस ने पकडा था, 28 निजामुद्दीन से आए थे। इन सभी को मिलाकर बुधवार को 47 के सैंपल भेजे गए थे, इसमें से 34 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 11 तबलीगी मरकज के जमाती सहित 13 की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
29 के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को 29 नए लोगों के सैंपल लिए हैं, इसमें जमात से जुडे लोग भी हैं और 21 को भर्ती किया है।