आगरालीक्स.. आगरा में रेलवे के 30 आइसोलेशन कोच तैयार किए जा रहे हैं, 14 अप्रैल को लॉक डाउन खत्म होने के बाद 15 अप्रैल तक रेल यातायात सुचारू हो सकता है, ऐसे में उत्तर मध्य रेलवे द्वारा 290 आइसोलेशन कोच तैयार किए जा रहे हैं। इसमें से 30 आइसोलेशन कोच आगरा कोचिंग डोप में तैयार होने हैं।
14 अप्रैल तक ट्रेनों का संचालन बंद हैं, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी 15 अप्रैल से ट्रेन संचालन और 15 अप्रैल से ट्रेन से यात्रा के लिए की गई बुकिंग को लेकर समीक्षा करेंगे, इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी, किस तरह से ट्रेनों का संचालन करना है।