आगरालीक्स…( Agra News 9th July)आगरा में आज वैक्सीन लगवाने के लिए अभी स्लाट खुले हुए हैं। कोविन एप पर क्लिक कर अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए मारामारी मच रही है। ऐसे में नौ जुलाई को वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह सात बजे स्लॉट खोल दिए गए हैं। कोविन एप पर लॉग इन कर अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
18 से 44 की उम्र के लोगों को अप्वाइटमेंट के बिना वैक्सीन नहीं
वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या लगातार बढ रही है, जबकि वैक्सीन की संख्या सीमित है। इसे देखते हुए 18 से 44 की उम्र के लोगों के लिए अप्वाइंटमेंट अनिवार्य कर दिया गया है। अप्वाइंटमेंट बुक कराने वाले लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है।
दूसरी डोज और 45 से अधिक उम्र वालों के लिए अप्वाइंटमेंट जरूरी नहीं
जिन लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी है और 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए अप्वाइंटमेंट जरूरी नहीं है। इनका केंद्र पर भी पंजीकरण किया जा रहा है, लेकिन हर केंद्र पर 50 लोगों को दूसरी डोज और 45 से अधिक उम्र के 50 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है।