आगरालीक्स.. आगरा में बडी संख्या में चाइनीज पयर्टक आते हैं, इनसे कोरोना वायरस का इन्फेक्शन फैल सकता है, अलर्ट के साथ जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
चमगादड और सांप से मनुष्यों में संक्रमण कर रहे कोरोना वायरस से चीन में मौत होने लगी है। इस वायरस के लक्षण भी सामान्य वायरस की तरह सर्दी जुकाम और बुखार है। लेकिन इस वायरस से सांस लेने में तकलीफ के साथ निमोनिया की समस्या होने लगती है इससे मौत तक हो रही है।
चीन से आने और जाने वालों पर नजर
ताजमहल का दीदार करने के लिए हर महीने आगरा में छह हजार से अधिक चीन के पर्यटक आते हैं। इन पर नजर रखी जा रही है, आगरा से चीन गए लोग और वहां से लौट कर आए लोगों की भी जानकारी ली जा रही है।
बनाए गए आइसोलेशन वार्ड
सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का कहना है कि जिला अस्पताल और एसएन में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं, सांस लेने में परेशानी होने पर इन वार्ड में मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। अभी कोरोना वायरस का कोई इलाज नहीं है, मरीज को खूब पानी पीने के साथ आराम करने के लिए कहा जाता है। साथ ही मरीज पर नजर रखी जाती है कि उसे निमोनिया सहित अन्य परेशानी तो नहीं हो रही हैं।
