आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना वायरस ने पर्यटन उद्योग की कमर तोड दी है, विदेशी पर्यटकों ने अप्रैल तक के टूर कैंसिल कर दिए हैं, होटलों की बुकिंग कैंसिल की जा रही है। इससे पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ गई है।
आगरा के होटल में इटली के 14 पर्यटक ठहरे थे, इन सभी के साथ इनके ड्राइवर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद होटल को दो बार सेनेटाइज किया जा चुका है। होटल में नए पर्यटकों को ठहराने से मना कर दिया है। वहीं, आगरा से कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद पर्यटक भी सहम गए हैं। आगरा में चीन, जापान, अमेरिका, इंग्लैंड, इटली सहित विदेशों से आने वाले पर्यटकों ने टूर कैंसिल कराना शुरू कर दिया है, बडी संख्या में टूर कैंसिल हो रहे हैं।
होटल के कमरों की बुकिंग कैंसिल
कोरोना के खौपफ के चलते होटल में कमरों की बुकिंग कैंसिल होने लगी है, अप्रैल तक की बुकिंग 90 फीसद तक कैंसिल हो गई हैं, बहुत कम पर्यटक ही आ रहे हैं।
ताज का दीदार करने वालों की संख्या
ताजमहल का दीदार करने के लिए आ रहे देसी विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी तेजी से कमी आई है, बहुत कम पर्यटक ही आ रहे हैं।