आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना तेजी से फैल रहा है, एक ही परिवार के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, पढे किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में शनिवार को कोरोना के 37 नए केस आए हैं। इसमें शंभुकुंज कमला नगर निवासी 78 और 74 साल के बुजुर्ग दंपति पॉजिटिव हैं, इनके परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। बैंक कॉलोनी सुभाष पार्क के सामने रहने वाले एक ही फैमिली के 52, 37 और 29 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुष्पकुंज अपार्टमेंट प्रताप नगर के रहने वाले 59 और 57 साल के पति पत्नी, ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले 59, 49 और 20 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन क्षेत्रों से भी आए पॉजिटिव केस
55 साल के पटेल नगर, 18 साल के द्वारिका पुरम गांधी आश्रम , 29 साल के अजीजपुर, 61 साल के यमुना गली फतेहाबाद, 17 और 22 साल के बहुपुरा बाह , 48 साल के नगला छबीला बरहन, 33 साल की बरौली अहीर, 21 साल के सेमरा , पंचगाई खेडा बरौली अहीर के 51 और 28 साल, 18 साल की शंकर कॉलोनी, 31 साल के अजीत नगर गेट, 29 साल की नोर्थ ईदगाह कॉलोनी, इंद्राकॉलोनी के 54 साल, न्यू ईदगाह बस स्टैंड, एमडी जैन अस्थायी जेल के 20 साल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
Agra Corona Data on 1st August
Total Active Case-283
Total Positive-1841(New-37)
Total Discharged-1458(New-15)
Total Deceased-100(New-1)