आगरालीक्स… आगरा में गर्मी में आदलत खुलने का समय भी बदला, कल से सुबह सात बजे से अदालतें खुलेंगी।
जिले की अदालतों का एक मई से समय बदल जाएगा, गर्मियों में 30 जून तक अदालतें सुबह जल्दी खुलेंगे। आदलतें खुलने का समय सुबह सात से दोपहर एक बजे तक रहेगा।
इस दौरान सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। दीवानी परिसर के साथ ही रेलवे मजिस्ट्रेट, मुंसिफ फतेहाबाद, तहसील किरावली, एत्मादपुर और बाह स्थित न्यायलय एक मई से सुबह सात बजे से खुलेंगे।