आगरालीक्स.. आगरा में पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर बीडी अग्रवाल, उनके बेटे पुनीत अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। स्पेशल जज डकैती रामनरेश मौर्या ने थाना न्यू आगरा में पुष्पांजलि सिटी घटवासन में जेसीबी से मकान ध्वस्त करने, बलवा, लूट के आरोपों में बिल्डर बीडी अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल सहित 40 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं।
आगरा के न्यू आगरा के मौजा घटवासन निवासी भू देवी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, इसमें आरोप लगाए गए थे कि 13 नवंबर 2006 को पुष्पांजलि सिटी घटवासन के सह खातेदार पदम सिंह से एक प्लाट खरीदकर मकान बनाया था।
मकान को किया ध्वस्त
आरोप लगाया था कि 12 दिसंबर 2018 को राइफल, बंदूक, लाठी लेकर आए आरोपियों ने परिवार को एक कमरे में बंद कर पूरे मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। चार लाख रुपये के घर के सामान को लूटकर ले गए। पुलिस से वादिया और उसके घरवालों को जेल में बंद करा दिया। 15 दिसंबर 2018 को जमानत मिलने के बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।
मुकदमा दर्ज करने के आदेश
कोर्ट ने पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर बीडी अग्रवाल, उनके बेटे पुनीत अग्रवाल, महादेव हाउसिंग कोआपरेटिव सोसायटी पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सचिव जयदीप तिवारी, विवेक भदौरिया, अतुल कुलश्रेष्ठ सहित 40 50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।