Friday , 19 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Court order to lodge FIR against Ravi Hospital, Agra director Dr RM Pachauri & Dr Rajani Pachauri
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Court order to lodge FIR against Ravi Hospital, Agra director Dr RM Pachauri & Dr Rajani Pachauri

306

आगरालीक्स.. आगरा के बडे डॉक्टर और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा, आईवीएफ से इलाज कराने के दौरान गर्भस्थ शिशु और महिला की मौत के मामले में कोर्ट ने रवि हॉस्पिटल के संचालक और आईएमए के अध्यक्ष डॉ रविंद्र मोहन पचौरी, उनकी पत्नी डॉ रजनी पचौरी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना हरीपर्वत पुलिस का मीडिया से कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

सतीश चंद्र निवासी इटावा का आरोप है कि शादी के कई साल बाद तक बच्चा न होने पर उन्होंने अपनी पत्नी विनीता कुमारी का रवि हॉस्पिटल में आईवीएफ से टेस्ट टयूब बेबी के लिए 2015 में इलाज कराया, उनसे 10 लाख रुपये लिए, कुछ दिन बाद जुडवा गर्भस्थ शिशु बताए। जनवरी 2016 में दोनों छह महीने के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। 26 नवंबर 2018 को उन्होंने अपनी पत्नी विनीता कुमारी का दोबारा आईवीएफ कराया, इस बार भी जुडवा ​गर्भस्थ शिशु बताए।आरोप है कि उन्होंने एक शिशु को कमजोर बताते हुए उसे नष्ट कराने के लिए कहा, इसी दौरान पांच अप्रैल 2019 को विनीता कुमारी की तबीयत बिगडने पर रवि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि यहां उनकी अनुमति के बिना दोनों की गर्भस्थ शिशु नष्ट कर दिए, उनकी पत्नी की मौत होने के बाद भी वेंटीलेटर पर रख लिया, उन्होंने शिकायत की तो जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश
इस मामले में सतीश चंद्र ने विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट राम नरेश मौर्य के कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने थाना हरीपर्वत पुलिस को रवि हॉस्पिटल के संचालक डॉ रविंद्र मोहन पचौरी,उनकी पत्नी डॉ रजनी पचौरी सहित तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना हरीपर्वत पुलिस का मीडिया से कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Indian rat snake rescue from St. Peters College Staff Campus in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी और बारिश में निकल रहे सांप,...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

बिगलीक्स

Agra Live News: Businessman & his son died in road accident on Yamuna Express way Baldev Mathura

आगरालीक्स….Agra News: यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

error: Content is protected !!