मथुरालीक्स…क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बांके बिहारी की शरण में। बाबा नीमकरौरी आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद। दो दिन वृंदावन रहेंगे। देखें फोटो
समय से तीन घंटे पहले पहुंचे विराट-अनुष्का

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आज सुबह करीब दस बजे वृंदावन पहुंचे।
विराट व अनुष्का जैकेट, कैप और मास्क में नजर आए
विराट कोहली डार्क ग्रीन जैकेट में काले रंग का मास्क और मंकी कैप लगाए हुए थे, जबकि अनुष्का सफेद सलवार-सूट में हरे रंग का मास्क लगाए हुए थीं, बाद में जैकेट पहन ली।
दोनों का किया गया स्वागत

सबसे पहले दोनों परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम पहुंचे, जहां विराट कोहली का माला पहना कर और टीका लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विराट ने कुछ बच्चों को बैट पर अपने ऑटोग्राफ भी दिए।
बाबा नीमकरौरी आश्रम में किए दर्शन, ध्यान लगाया
इसके बाद दोनों ने हनुमान जी और बाबा नीम करौरी महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए। बाबा नीम करौरी की कुटिया में पहुंचकर ध्यान लगाया।
शाम को करेंगे बांके बिहारी के दर्शन
आश्रम में दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको पहुंचे। यहां दोपहर विश्राम और लंच के बाद शाम को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने का कार्यक्रम है। वह दो दिन यहां रहेंगे, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस की भी व्यवस्था की गई है।
टी-20 सीरीज में दिया है आराम, वनडे खेलेंगे
उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर विराट कोहली का भारत और श्रीलंका के बीच चल रही टी-20 सीरीज में चयन नहीं किया गया है। वह 10 जनवरी से श्रीलंका की के साथ वनडे मैचों की सीरीज में भाग लेंगे।
बांग्लादेश में रहे थे विराट फ्लाप
टी-20 विश्व कप के बाद उनका बल्ला एक बार फिर खामोश हो गया है, वह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे, इसके बाद वह बांके बिहारी की शरण में पहुंचे हैं।