आगरालीक्स …आगरा में ताजमहल का पत्नी संग दीदार करने के बाद बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम दौर चल रहा है। उन्होंने ताजमहल में परिवार के साथ फोटो कराए। ताजमहल की खूबसूरती को देख कहा वाह ताज।
बुधवार को क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और अपनी पत्नी जीआर शैलजा के साथ ताजमहल का दीदार किया। डायना सीट पर क्रिकेटर लक्ष्मण और शैलजा ने फोटो कराए।