आगरालीक्स…घर में अकेली थी चार लड़कियां. मम्मी—पापा गए थे इटावा. रात में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर की हैवानियत…
आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी पड़ोस में रहने वाला युवक है. पीड़िता की मां ने आरेापी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला
मामला फिरोजाबाद का है. पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार 11 दिसंबर को वह अपनी पति के साथ अपने मायके इटावा गई थी. घर में उसकी चार बेटियां रह गई थीं. आरोप है कि देर रात पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस आया और उनकी 15 साल की बेटी को सोते हुए दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने छोटी बेटियों को जान से मारने की धमकी दी जिससे बड़ी बेटी दहशत में आ गई और आरोपी का विरोध नहीं कर सकी. इधर घर में हलचल होने पर उसकी तीनों बेटियां भी जाग गईं. उन्होंने किसी तरह शोर मचाया और शोर सुनकर लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी मौके से भाग निकला. मायके से वापस आने पर बेटियों ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को दी. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.