आगरालीक्स….एयरपोर्ट की अधिकारी रही युवती हुई प्रेग्नेंट. कोरोना के टाइम में युवक दोस्त ने बनाए शारीरिक संबंध. अब कर रहा यह काम. मुकदमा दर्ज
मथुरा के थाना हाइवे में एयरपोर्ट की एक महिला अधिकारी ने अपने दोस्त एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि आनलाइन साइट के जरिए हुई युवक ने दोस्ती के नाम पर धोखा दिया. पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो बाद में गर्भपात करा दिया. अब वह शादी का दबाव डालने पर उसकी निजी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दे रहा है.
जानें क्या है मामला
युवती थाना हाइवे क्षेत्र की रहने वाली है. युवती ने बताया कि वह 2019 में दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारी थी. साथ रहने वाली दो सहेलियों ने शादी के लिए उसकी प्रोफाइल आनलाइन साइट पर डाल दी. वेबसाइट पर रजनीश यादव पुत्र रामदास यादव निवासी सेक्टर 63 नोएडा से मुलाकात हुई. उसने खुद को व्यापारी बताया. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. युवती का आरोप है किसितंबर 2020 को जब वह मथुरा स्थित घर पर अकेली थी तो रजनीश घर पर आ गया और उसने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए. इसके बाद रजनीश का दिल्ली वाले फ्लैट और मथुरा के घर पर आना जाना लगा रहा. रजनीश ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. नवंबर 2022 में वह गर्भवती निकली.
जब इसकी जानकारी उसने रजनीश को दी तो आरोप है कि रजनीश ने धोखे से उसको गर्भपात की दवा खिला दी. लेकिन इसके बाद भी वह जून 2023 तक शारीरिक व मानसिक शोष्ज्ञण करता रहा. अब वह घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है और उसकी निजी फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है.