आगरालीक्स…आगरा रीजन में 12 साल के बेटे के सामने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या…बोला—जीवनभर मुझे परेशान किया, मर गई तो ठीक है
आगरा रीजन के मथुरा जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है. थाना बलदेव के गांव अबैरनी में एक पति ने अपने 12 साल के बेटे के सामने ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बच्चे ने मां को बचाने की कोशिश की तो उसके भी हाथ में कुल्हाड़ी लग गई जिससे उसके हाथ में चोट आ गई. शोर सुनकर वहां लेाग आ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है.
रात को हुआ विवाद, सुबह हत्या
गांव अवैरनी में रहने वाले जंगलिया का अपनी पत्नी निहाल देवी के साथ रात को विवाद हो गया था. रात में उसने कुल्हाड़ी से पत्नी निहाल देवी को मारना शुरू कर दिया. पास सो रहा उनका 12 साल का बेटा आकाश जाग गया और यह देखकर उसकी चीख निकल गई. महिला के सीने, आंख, कान व सिर में कुल्हाड़ी के निशान थे. आकाश ने बताया कि रात को मम्मी पापा में लड़ाई हुई थी. जब तक लोग वहां आते तब तक निहाल देवी की मौत हो चुकी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति जंगलिया को हिरासत में ले लिया.

14 साल से चल रहा था विवाद, अलग रह रही थी पत्नी
पुलिस के अनुसार जंगलिया का अपनी पत्नी से पिछले 14 साल से विवाद हो रहा था. निहाल देवी के तीन बेटा व एक बेटी है. बड़ा बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है जबकि बीच का बेटा राजू अपनी पत्नी के साथ हाथरस में रहती हैं. निहाल देवी अपना बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती है. तीसरा बेटा 12 साल का आकाश साथ रहता है. बताया जाता है कि निहाल देवी अक्सर पति से अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी. 28 नंवबर को बेटी की शादी थी तो पति ने एक लाख रुपये दिए थे. सोमवार को वह अपने खर्च के लिए रुपये लेने पति के पास आ गई. 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे वह फिर आ गई. रात को पति से किसी बात को लेकर इसके साथ विवाद हो गया. गुस्से में आकर पति जंगलिया ने कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी निहाल देवी की हत्या कर दी. पुलिस हिरासत में पति ने बताया कि 14—15 साल से अलग रहती थी. मुझे जीवनभर परेशान किया, चैन से जीने नहीं दिया. अब मर गई तो ठीक है.