आगरालीक्स…बाथरूम में नहा रही थी महिला, किरायेदार छुपकर मोबाइल से बनाने लगा वीडियो….
आगरा मंडल के कासगंज में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है. युवक किरायेदार है और उसने बाथरूम में नहा रही महिला का मोबाइल से छुपकर वीडियो बना लिया. ये तो गनीमत रही कि महिला की नजर उस पर पड़ गई जिसके बाद आरोपी के मोबाइल से वीडियो डिलीट किया गया और बाद में उसकी शिकायत की गई. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.

ये है पूरा मामला
मामला कासगंज का है. यहां एक महिला के मकान में कुलदीप कुमार नाम का युवक किराये पर रहता है. कुलदीप मूलरूप से लखीमपुर खीरी के बालकराम पुरवा का रहने वाला है. शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे महिला अपने बाथरूम में नहा रही थी, तभी किरायेदार कुलदीप छुपकर मोबाइल से उसका नहाते हुए वीडियो बनाने लगा. अचानक महिला की नजर उस पर पड़ी तो महिला ने शोर मचा दिया. इस पर परिजनों ने रंगेहाथ युवक को वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया. महिला ने अपने पति को बुलाकर आरोपी के फोन से वीडियो डिलीट कराया और इसकी शिकायत थाना पुलिस में की. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है.