आगरालीक्स …..आगरा के छात्र जिन्हें ग्रेजुएशन में डीयू, जूएनयू, बीएचयू सहित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना है उनके लिए सीयूईटी 21 से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा।

इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र बीए, बीएससी, बीकॉम में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी देना है, सीयूईटी की 21 से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा, इसके लिए तैयारी में जुट जाएं। एक से सात जून तक सीयूईटी के लिए रिजर्व तारीख रखी गई है।